ऊधम सिंह नगर

लोहाघाट में कराटे चैंपियनशिप का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन जिला कराटे चैंपियनशिप में उमड़ा युवा जोश, खेल भावना और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन

लोहाघाट में कराटे चैंपियनशिप का शुभारंभ, जिलाधिकारी ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
जिला कराटे चैंपियनशिप में उमड़ा युवा जोश, खेल भावना और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

लोहाघाट। युवाओं में खेल भावना को सशक्त बनाने और आत्मरक्षा की महत्वपूर्ण विधा मार्शल आर्ट्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को लोहाघाट स्थित युवा भवन में जिला कराटे चैंपियनशिप का शुभारंभ जिलाधिकारी चम्पावत श्री मनीष कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया जनपद के विभिन्न विकासखंडों एवं दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे खिलाड़ियों की बड़ी संख्या ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता को सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर आयु वर्गों में विभाजित किया गया, जिससे सभी वर्गों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक सुदृढ़ता का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास का एक महत्वपूर्ण आधार है। खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है, जो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाने में सहायक है। उन्होंने कहा कि कराटे जैसी विधाएं न केवल आत्मरक्षा के लिए उपयोगी हैं, बल्कि मानसिक दृढ़ता और त्वरित निर्णय क्षमता को भी विकसित करती हैं।जिलाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें समर्पण और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री आनंद सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री गोविंद वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चंदन सिंह बिष्ट, कराटे कोच श्री दीपक सिंह अधिकारी, आयोजक मंडल के सदस्य, खेल प्रेमी, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button