ऊधम सिंह नगर

जिला प्रोबेशन अधिकारी की मौजूदगी में बाल संरक्षण योजनाओं की समीक्षा, जागरूकता पर जोर

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रूद्रपुर। योगेश रजवार, सदस्य उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग, ने जिला प्रोबेशन कार्यालय में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जानकारी दी कि वर्तमान में बालकों के लिए राजकीय संप्रेक्षण गृह, विशिष्ट दत्तक ग्रहण एजेंसी तथा अनमोल फाउंडेशन द्वारा दिव्यांग बच्चों हेतु देखरेख संस्थान संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही रूद्रपुर रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और खटीमा बस स्टेशन पर चाइल्ड हेल्पलाइन की हेल्प डेस्क 24 घंटे संचालित की जा रही है।उन्होंने बताया कि जनपद के स्कूलों में पॉक्सो अधिनियम के प्रति जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इस पर सदस्य ने निर्देश दिए कि स्कूलों में बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों की भी बैठक कर कानून की जानकारी दी जाए, ताकि ऐसे मामलों में कमी लाई जा सके।
सदस्य ने यह भी निर्देश दिए कि मलिन बस्तियों में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। बाल कल्याण समिति ने बताया कि देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों की नियमित काउंसलिंग भी कराई जा रही है।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने अवगत कराया कि अक्टूबर 2023 से अब तक 243 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इस पर सदस्य ने कहा कि इन अभियानों के परिणाम (आउटकम) पर भी विशेष ध्यान दिया जाए बैठक के बाद सदस्य ने राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया, जहां 9 किशोर उपस्थित मिले और व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।
बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, जिला परिवीक्षा अधिकारी डॉ. रत्नेश सिंह, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button