ऊधम सिंह नगर

‘आदर्श चम्पावत’ की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी पहल: जिला अस्पतालों को मिले अत्याधुनिक लेंसमीटर

‘आदर्श चम्पावत’ की दिशा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी पहल: जिला अस्पतालों को मिले अत्याधुनिक लेंसमीटर

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ‘आदर्श चम्पावत’ परिकल्पना को साकार करने और जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयासों से एनएचपीसी लिमिटेड द्वारा कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत जिला चिकित्सालय चम्पावत और उप जिला चिकित्सालय टनकपुर को नेत्र परीक्षण के लिए अत्याधुनिक लेंसमीटर उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।इस पहल से अब जिले के लोगों को अपने ही क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाली नेत्र जांच सुविधाएं मिल सकेंगी, जिससे उन्हें बड़े शहरों की ओर जाने की जरूरत कम होगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि लेंसमीटर जैसे आधुनिक उपकरण से चश्मे के लेंस की पावर, गुणवत्ता और सटीकता की जांच स्थानीय स्तर पर ही संभव हो सकेगी। इससे नेत्र परीक्षण सेवाएं अधिक सटीक और प्रभावी होंगी।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि यह सुविधा विशेष रूप से दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। उन्होंने एनएचपीसी लिमिटेड के इस सहयोग को जनहित में सराहनीय पहल बताते हुए आभार जताया।।

error: Content is protected !!
Call Now Button