ग्राम्य विकास योजनाओं की समीक्षा, बेहतर कार्य पर जोर
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। ग्राम विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विकास भवन में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जनपद में कार्य अच्छे हो रहे हैं, लेकिन और सुधार की गुंजाइश है। उन्होंने अमृत सरोवर, एनआरएलएम, लखपति दीदी, डेयरी, मत्स्य पालन और एमएसएमई योजनाओं की प्रगति देखी।
मंत्री ने महिला स्वयं सहायता समूहों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, उत्पादों में वैल्यू एडिशन और ऑनलाइन मार्केटिंग पर जोर दिया। साथ ही सिलाई कार्य के माध्यम से स्कूल, पुलिस व पीआरडी की ड्रेस तैयार कराने के निर्देश दिए।
सीडीओ दिवेश शाशनी ने बताया कि जनपद में 8006 स्वयं सहायता समूहों से 82 हजार सदस्य जुड़े हैं और 38275 महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं। 7 ग्रोथ सेंटरों में महिलाएं विभिन्न उत्पादों का निर्माण कर रही हैं। अमृत सरोवरों में मछली पालन भी कराया जा रहा है।
बैठक में विधायक शिव अरोरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।।

