Friday, April 24, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

संयुक्त मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन, वेतन पुनरीक्षण और वीडीए बढ़ाने की मांग

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

रुद्रपुर में श्रमिक संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में विभिन्न मजदूर संगठनों ने उपश्रमायुक्त के माध्यम से श्रम सचिव, उत्तराखंड के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में इंजीनियरिंग उद्योगों में वेतन पुनरीक्षण बोर्ड के गठन तथा परिवर्तनीय महंगाई भत्ता (वीडीए) बढ़ाने की प्रमुख मांग उठाई गई।श्रमिक नेताओं ने कहा कि बीते 25 वर्षों में महंगाई में लगातार वृद्धि हुई है, लेकिन श्रमिकों के वेतन और भत्तों में उसके अनुरूप सुधार नहीं किया गया। उन्होंने मांग की कि श्रमिकों को वास्तविक और उचित दरों पर वीडीए का लाभ दिया जाए और लंबे समय से लंबित वीडीए को तत्काल घोषित किया जाए।

श्रमिक संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने डीएलसी (उपश्रमायुक्त) से मुलाकात कर अपनी मांगों को विस्तार से रखा। इस दौरान सहायक श्रमायुक्त ने आश्वासन दिया कि अन्य उद्योगों के लिए लगभग डेढ़ वर्ष से लंबित वीडीए जल्द जारी किया जाएगा। साथ ही इंजीनियरिंग उद्योग के लिए वेतन पुनरीक्षण बोर्ड के गठन की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।ज्ञापन देने वालों में मोर्चा अध्यक्ष दिनेश तिवारी, सीएसटीयू के महासचिव मुकुल, ऐक्टू जिला सचिव अनिता अन्ना, इंकलाबी मजदूर केंद्र के शहर कोषाध्यक्ष दिनेश, ऐक्टू प्रदेश कोषाध्यक्ष मटियाली, कारोलिया लाइटिंग के हरेंद्र सिंह, उत्तराखंड निर्माण मजदूर यूनियन के उत्तम दास, मंत्री मैटेलिक्स वर्कर्स यूनियन के हेमंत भट्ट और महेंद्र रावत सहित कई श्रमिक नेता मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button