ऊधम सिंह नगर

प्रमोद गंगवार बने बिलासपुर विधानसभा अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

मिलक/रामपुर। समाजवादी पार्टी ने मिशन 2027 की तैयारियों को गति देते हुए संगठन में बड़ा बदलाव किया है। इसी क्रम में मिलक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रमोद गंगवार को 36-बिलासपुर विधानसभा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद गंगवार के धनेली उत्तरी स्थित आवास पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता पहुंचे और उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी का परचम लहराने का संकल्प लिया।
पार्टी नेतृत्व ने प्रमोद गंगवार को उनकी मजबूत जमीनी पकड़ और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। सपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार सागर द्वारा जारी सूची में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई।

समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की पांचों सीटों पर जीत का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पार्टी को उम्मीद है कि प्रमोद गंगवार पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नीति को प्रभावी ढंग से घर-घर तक पहुंचाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे।

इस अवसर पर गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष कृष्णपाल गंगवार, पूर्व प्रधान फैसल खान, पूर्व सभासद इकरार हुसैन, मोहम्मद असलम, हाजी सईदुल रहमान, नन्हे कादरी, अजय सिंघल, अकरम खान, शाकिर कुरैशी, सफदर अल्वी, मोहम्मद असर अली, पवन यादव, मोहम्मद जावेद समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button