ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर से रवाना हुई कुमाऊं विश्वविद्यालय की जू-जित्सु टीम, भोपाल प्रतियोगिता के लिए दी गई शुभकामनाएं

रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की 23 सदस्यीय जू-जित्सु टीम ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी जू-जित्सु प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु भोपाल स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी भोपाल के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर उत्साहपूर्वक विदा किया।

जिला अध्यक्ष भारत भूषण चुघ ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, समर्पण एवं टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विश्वविद्यालय एवं राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने का आह्वान किया। उन्होंने टीम कोच ऋषि पाल भारती के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में टीम श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।कोच ऋषि पाल भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 20 से 24 अप्रैल 2026 तक एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में टीम के 13 महिला एवं 10 पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
महिला वर्ग में शिवानी, कौशल्या गुप्ता, लोरी, खुशबू जोशी, साक्षी जोशी, श्रीपर्णा जोशी, पायल मेहता, मीनाक्षी पंत, काव्य आर्या, आरती मेहरा, सोनम, आकृति एवं कटाक्षा शामिल हैं। पुरुष वर्ग में क्षितिज सिंह, शशांक बोरा, रुद्राक्ष नेगी, विशाल मेहता, रोहित, विक्की मुखिया, गौतम, हर्ष कुमार, सुमित मेहता एवं हैप्पी सिंह शामिल हैं। टीम के साथ कोच मैनेजर हितेन मेहता भी मौजूद हैं।

विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है और उन्हें आत्मविश्वास के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया वहीं जु-जित्सू एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव विनय कुमार जोशी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच है।

इस अवसर पर कुमाऊं विश्वविद्यालय परिवार एवं जिला जु-जित्सू एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जॉनी हिराम तिग्गा, कोषाध्यक्ष किशोर सिंह, शोभा तिग्गा, मुकेश यादव, हिमा भट्ट, कृष्ण साना, कृष्ण चौहान, नरेंद्र सिंह, वसीम खान, गंगा मेहरा, गुलशन कुमार, सतीश जोशी एवं डीएसओ जानकी कार्की सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।।

error: Content is protected !!
Call Now Button