ऊधम सिंह नगर

महिला आरक्षण बिल पर भाजपा नेता भारत भूषण चुघ का विपक्ष पर हमला

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद में महिलाओं को आरक्षण देने के लिए भाजपा सरकार द्वारा लाए गए प्रस्ताव का कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने विरोध किया, जिसके चलते यह बिल पारित नहीं हो सका।

जारी बयान में चुघ ने कहा कि महिला आरक्षण बिल कई दशकों से लंबित था, लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं की संसद में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से इसे आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि लंबी जद्दोजहद के बाद बिल को लोकसभा में प्रस्तुत किया गया।

चुघ ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में बिल के महत्व को विस्तार से समझाया, लेकिन इसके बावजूद विपक्ष ने इसका विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के इस रुख से उसका “महिला विरोधी चेहरा” उजागर हुआ है।

उन्होंने कहा कि विपक्ष प्रधानमंत्री के विरोध में इतना आगे बढ़ चुका है कि वह देशहित में लिए गए फैसलों को भी स्वीकार नहीं कर रहा। चुघ ने दावा किया कि देश की महिलाएं आने वाले समय में विपक्ष को इसका जवाब देंगी।

error: Content is protected !!
Call Now Button