Wednesday, July 29, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

अक्षय तृतीया पर मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव इस वर्ष भी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। ब्राह्मण महासभा (पंजी), रुद्रपुर की सम्पन्न बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को भगवान परशुराम महादेव देवालय, आवास विकास, जगतपुरा रोड, रुद्रपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

महासभा के अध्यक्ष मुकेश वशिष्ठ, महामंत्री डॉ. संजीव शर्मा, नितिन कौशिक, डॉ. राहुल भारद्वाज और धीरू त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:00 बजे भगवान परशुराम की प्रतिमा के अभिषेक से होगी। इसके बाद 10:00 बजे हवन-यज्ञ, 11:00 बजे ब्राह्मण प्रतिभाओं का सम्मान समारोह तथा दोपहर 12:00 बजे प्रसाद वितरण और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा। विशेष रूप से शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को मंच पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अजय भट्ट, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक शिव अरोड़ा, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व चेयरमैन मीना शर्मा तथा कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में महापौर विकास शर्मा मौजूद रहेंगे।

ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। बैठक में देव मेनन, नवीन नैनवाल, संदीप मिश्रा, इंद्रेश मिश्रा, गजानंद शर्मा और देवेंद्र चतुर्वेदी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button