Wednesday, July 29, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

उधम सिंह नगर में अवैध धार्मिक संरचनाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कई ढांचे ध्वस्त

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

उधम सिंह नगर। जिला प्रशासन ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के अभियान को तेज करते हुए गूलरभोज–दिनेशपुर क्षेत्र में अवैध रूप से निर्मित कई धार्मिक संरचनाओं को तड़के ध्वस्त कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये संरचनाएं सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाई गई थीं। करीब तीन माह पूर्व प्रशासन द्वारा सर्वे कर संबंधित लोगों को भूमि स्वामित्व और निर्माण से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

सिंचाई विभाग ने ठंडा नाले क्षेत्र में भी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया था। कुछ कब्जेदारों ने मामले को उत्तराखंड उच्च न्यायालय में चुनौती दी, जहां से उन्हें राहत नहीं मिली। इसके बाद वे सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और अन्य मामलों में स्थगन आदेश ले आए, लेकिन संबंधित धार्मिक संरचनाओं पर कोई रोक नहीं थी।

इसी के चलते सिंचाई विभाग ने जिला प्रशासन और भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आज सुबह कार्रवाई करते हुए इन ढांचों को गिरा दिया जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने बताया कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। वहीं अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने जानकारी दी कि तीन अवैध धार्मिक संरचनाओं को हटाकर भूमि को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण के लिए न तो प्रशासनिक अनुमति ली गई थी और न ही कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत किए गए।

प्रशासन ने बताया कि यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में की गई है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button