ऊधम सिंह नगर

पंतनगर में 46 लाख की लागत से बाबा साहेब की प्रतिमा व पार्क सौंदर्यीकरण का शुभारंभ

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

पंतनगर। भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर अंबेडकर पार्क, पंतनगर में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापना एवं पार्क सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन किया गया। यह कार्य पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप लगभग 46 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने विधिवत रूप से किया। इस दौरान कुलसचिव डॉ. दीपा विनय और नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के सम्मान और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर 2024 को किच्छा में आयोजित जनसभा में उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की अष्टधातु की प्रतिमा स्थापित करने और पार्क के सौंदर्यीकरण की घोषणा की थी। अब इस घोषणा को अमलीजामा पहनाते हुए कार्यदायी संस्था कुमाऊं मंडल विकास निगम को धनराशि जारी कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और समानता के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी और यह स्थल सामाजिक जागरूकता का केंद्र बनेगा परियोजना पूर्ण होने के बाद अंबेडकर पार्क का स्वरूप और अधिक आकर्षक व सुव्यवस्थित होगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी कार्यक्रम में अंबेडकर समिति के अध्यक्ष रामाशीष समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button