ऊधम सिंह नगर

श्रीलंका में चमका रुद्रपुर का दम, पार्थ और रौनक ने जीते पदक

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

श्रीलंका के दीगाना में 10 से 12 अप्रैल तक आयोजित साउथ एशियन जु-जित्सू चैंपियनशिप में रुद्रपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन किया। रुद्रपुर स्थित श्री मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
टीम के प्रमुख खिलाड़ी पार्थ सिन्हा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए जु-जित्सू स्पर्धा में स्वर्ण पदक और फाइटिंग सिस्टम में रजत पदक हासिल किया। वहीं रौनक शर्मा ने जु-जित्सू और फाइटिंग सिस्टम—दोनों वर्गों में कांस्य पदक जीतकर टीम की सफलता में अहम योगदान दिया।

इस उपलब्धि के पीछे कोच कमल सिंह की मेहनत और मार्गदर्शन अहम रहा। उन्होंने अनुशासित प्रशिक्षण के जरिए खिलाड़ियों को इस स्तर तक पहुंचाया। कमल सिंह खुद एशियन गेम्स 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए पदक जीत चुके हैं।
खिलाड़ियों की इस सफलता पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार जोशी और डीएसओ जानकी कार्की ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रुद्रपुर के इन खिलाड़ियों की उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button