चंपारण के युवा रौशन सिंह बने ग्लोबल चेंज मेकर एंबेसडर, डिजिटल सेवा से बढ़ाया जिले का मान
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
बिहार के चंपारण जिले के युवा सामाजिक कार्यकर्ता रौशन सिंह ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट कार्यों से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। डिजिटल माध्यम से लोगों की मदद करने वाले “युवा डिजिटल हेल्पिंग हैंड” के रूप में पहचान बना चुके रौशन सिंह का चयन अब Echo Global Change Maker Ambassador के रूप में हुआ है।
रौशन सिंह पिछले कई वर्षों से शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक बदलाव के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए जरूरतमंद लोगों तक महत्वपूर्ण जानकारी, मार्गदर्शन और सहायता पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है। उनका मुख्य उद्देश्य है— “हर व्यक्ति तक शिक्षा और अवसर की समान पहुंच सुनिश्चित करना।”
Echo Global Change Maker Ambassador के रूप में उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और मेहनत का परिणाम है, बल्कि पूरे चंपारण और बिहार के लिए गर्व का विषय बन गई है।।

