ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, 65 वाहनों के चालान, 8 सीज

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

रुद्रपुर। जिला अधिकारी के निर्देशानुसार परिवहन विभाग की टीम रुद्रपुर द्वारा सिडकुल, किच्छा, खटीमा और सितारगंज क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान 09 अप्रैल 2025 और 10 अप्रैल 2026 को संचालित किया गया, जिसमें नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कठोर प्रवर्तन कार्रवाई की गई।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रवर्तन नवीन सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान कुल 65 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 8 वाहनों को सीज किया गया।

सीज किए गए वाहनों में शामिल हैं—
2 बड़े भार वाहन (भूसी/बगास से लदे)
1 बस (बिना परमिट व टैक्स)
2 छोटे भार वाहन (बिना टैक्स व फिटनेस)
2 ट्रैक्टर-ट्रॉली (ओवरलोड, बिना फिटनेस व परमिट, व्यावसायिक उपयोग)
1 ओवरलोड छोटा भार वाहन

इसके अलावा अन्य वाहनों का चालान बिना टैक्स, बिना प्रदूषण प्रमाण पत्र, ओवर स्पीडिंग और बिना हेलमेट जैसे विभिन्न उल्लंघनों में किया गया।
एआरटीओ प्रवर्तन नवीन सिंह ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि बिना फिटनेस, बिना टैक्स और ओवरलोडिंग के साथ वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें इस प्रवर्तन कार्रवाई में परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सुप्याल, मनोज एस भंडारी, सहायक निरीक्षक महेंद्र सिंह बोरा, गणेश जोशी, देवेंद्र सिंह, परिवहन आरक्षी रवि, डिंपल सिंह, गौरव सिंह तथा चालक पूरन सिंह बिष्ट शामिल रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button