Tuesday, October 6, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

शिव अरोरा के नेतृत्व में निकली विशाल यात्रा, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा रम्पुरा रम्पुरा भगवा रंग में रंगा: हिन्दू शौर्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, युवाओं में दिखा जबरदस्त जोश

शिव अरोरा के नेतृत्व में निकली विशाल यात्रा, ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंजा रम्पुरा

रम्पुरा भगवा रंग में रंगा: हिन्दू शौर्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, युवाओं में दिखा जबरदस्त जोश

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। रम्पुरा में आयोजित हिन्दू शौर्य यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भगवामय कर दिया। शिव अरोरा के नेतृत्व में निकली इस भव्य यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। हाथों में भगवा झंडे और जय श्रीराम के नारों के साथ पूरे क्षेत्र में उत्साह और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिला यात्रा की शुरुआत रम्पुरा स्थित दुर्गा मंदिर से हुई, जहां विधायक शिव अरोरा ने मां दुर्गा के चरणों में नमन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद यह यात्रा विभिन्न प्रमुख मार्गों—कटोरी मंदिर, काली मंदिर, गुरुद्वारा रोड, सनशाइन स्कूल होते हुए शिव मंदिर चौरासी घंटा मंदिर तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” और “गर्व से कहो हम हिन्दू हैं” के नारों से माहौल गूंजता रहा विधायक शिव अरोरा ने कहा कि रम्पुरा हमेशा से धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेता आया है। इस यात्रा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि यहां की जनता सनातन धर्म के प्रति गहरी आस्था रखती है और उसकी रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने का माध्यम है, जिससे युवाओं में अपनी संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग समाज को बांटने की राजनीति करते हैं, लेकिन रम्पुरा की जनता हमेशा एकजुटता और धर्म के साथ खड़ी रहती है।

कार्यक्रम के अंत में विधायक ने यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी सनातन प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button