Sunday, July 5, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर महाविद्यालय में फिल्म “तेरा ही रहना” के लिए ऑडिशन आयोजित, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इतिहास विभाग के तत्वावधान में दिवित फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म तेरा ही रहना के लिए छात्र-छात्राओं के ऑडिशन का सफल आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा प्रेरणादायी संबोधन के साथ हुआ उन्होंने विद्यार्थियों को रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे मंच युवाओं के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम की संयोजक एवं इतिहास विभागाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने का प्रभावी माध्यम हैं और उन्हें भविष्य में नए अवसर प्रदान करते हैं।
फिल्म के प्रोड्यूसर तुषार ने बताया कि “तेरा ही रहना” एक युवा-केंद्रित फिल्म है, जिसमें नई प्रतिभाओं को आगे लाने का प्रयास किया जा रहा है।

ऑडिशन में महाविद्यालय के अनेक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रो. सर्वजीत सिंह, प्रो. मनोज पांडेय, डॉ. प्रदीप सहित अन्य प्राध्यापकगण भी मौजूद रहे।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ आयोजन को सफल एवं प्रेरणादायक पहल के रूप में सराहा गया।

error: Content is protected !!
Call Now Button