उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का अनिश्चितकालीन आंदोलन तेज, मांगें पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रद्रपुर। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा सदस्यों की 27 सूत्रीय मांगों के समाधान को लेकर चल रहा आंदोलन अब तेज हो गया है। प्रथम और द्वितीय चरण के आंदोलन के बावजूद समस्याओं का समाधान न होने पर प्रदेश भर के डिप्लोमा इंजीनियर 23 मार्च 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।जनपद उधम सिंह नगर में भी इसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है। जिले की तीन प्रमुख शाखाएं—काशीपुर, रुद्रपुर और खटीमा—अपने-अपने शाखा मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार कर रही हैं। रुद्रपुर में सभी सदस्य सिंचाई विभाग परिसर में एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता शाखा रुद्रपुर की अध्यक्ष श्रीमती शलाका पंत ने की। इस दौरान सहायक अभियंता बी.के. सनवाल, संघर्ष समिति के अध्यक्ष पंचदेव आनंद, प्रांतीय संगठन सचिव कुमाऊं हरीश चंद्र बसेड़ा, अनुशासन समिति अध्यक्ष इंद्रजीत चिलवाल सहित कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
इसके अलावा कार्यक्रम में गोविंद भट्ट, सुभाष भट्ट, आर.एस. मेहता (निर्वर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष), चार चंद जोशी, विजय पाल सिंह (जनपद अध्यक्ष), पंकज सिंह होडियाल, बी.सी. लेशी, तनुजा मेहता, प्रकाश कर, घंटा राम, सिगनी राणा, रईस अहमद, सुरेश कुमार और लक्ष्मण सहित अन्य सदस्य भी शामिल हुए।
महासंघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी 27 सूत्रीय मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।।

