हज यात्रा को सुखद बनाने के लिए उत्तराखंड हज समिति लगातार अग्रसर: ख़तीब मलिक
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
उधम सिंह नगर। हज यात्रियों की सुविधा और बेहतर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड राज्य हज समिति लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में आज उत्तराखंड राज्य हज समिति द्वारा स्वास्थ्य विभाग, ज़िला उधम सिंह नगर के सहयोग से पंडित राम सुमेर शुक्ला राजकीय मेडिकल कॉलेज में हज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष ख़तीब मलिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समिति हज यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड सरकार, विशेष रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और सहयोग से यह कार्य सुचारु रूप से संचालित हो रहा है।
ख़तीब मलिक ने जानकारी दी कि इस वर्ष केंद्रीय हज समिति और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार हाजियों के टीकाकरण के लिए राज्य के चिकित्सालयों का चयन किया गया है।
उत्तराखंड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ के अनुसार, इस टीकाकरण शिविर में कुल 142 हाजियों का टीकाकरण और मेडिकल परीक्षण सफलतापूर्वक किया गया। वहीं काशीपुर ज़िला चिकित्सालय में आयोजित शिविर में 130 हाजियों का टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण संपन्न हुआ।
समिति के सदस्य मुफ़्ती मन्नान रज़ा ने बताया कि जल्द ही कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्रों में हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में हज यात्रा से जुड़े आवश्यक नियमों, प्रक्रियाओं और संभावित समस्याओं के समाधान की जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर कार्यक्रम समन्वयक एवं समिति सदस्य मुफ़्ती मन्नान रज़ा और ज़ीशान ओवैसी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर समिति की सदस्या तरन्नुम ख़ान, हज अधिकारी मोहम्मद अहसान, एडवोकेट सैयद नदीम ज़ैदी सहित स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.पी. सिंह, प्रदीप महर (ADIO), संजय रावत, नंदलाल, दीपा जोशी, तौफ़ीक़ अहमद, जुनैद क़मर, दीशा शुक्ला, अंकुर धवन, रजनी भट्ट, अंजु मिश्रा, श्वेता, सुमन, पूजा, पायल, आकाश कुमार, विनोद टम्टा, चंदन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।।

