ऊधम सिंह नगर

बराकोट तहसील बनी ‘राजस्व वाद मुक्त’, लोक अदालत में पुराने मामलों का हुआ त्वरित निस्तारण

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को जनपद चम्पावत की सभी तहसीलों में ‘राजस्व लोक अदालत’ का व्यापक एवं प्रभावी आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य न्यायालयों में लंबित पुराने राजस्व मामलों का शीघ्र निस्तारण कर आमजन को त्वरित, सुलभ एवं पारदर्शी न्याय उपलब्ध कराना रहा।राजस्व लोक अदालत के दौरान विभिन्न तहसीलों में आपसी सुलह और सहमति के आधार पर बड़ी संख्या में मामलों का निस्तारण किया गया। इससे न केवल न्यायिक प्रक्रिया में तेजी आई, बल्कि सामाजिक सौहार्द को भी मजबूती मिली। प्रशासन और आमजन के सहयोग से इस विशेष अभियान में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

इस अवसर पर जनपद के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में बराकोट तहसील को ‘राजस्व वाद मुक्त’ घोषित किया गया। यह प्रशासन की सक्रियता और प्रभावी कार्यप्रणाली का परिणाम माना जा रहा है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपद की सभी तहसीलों को ‘राजस्व वाद मुक्त’ बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा, ताकि लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके और न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम हो सके।।

error: Content is protected !!
Call Now Button