ऊधम सिंह नगर

Public App से अब हर घर तक पहुँचेगी सरकारी योजनाओं की सटीक जानकारी

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

जनपद चम्पावत में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आमजन तक प्रभावी, पारदर्शी और त्वरित रूप से पहुँचाने के लिए अब Public App को प्रमुख सूचना माध्यम के रूप में अपनाया जाएगा भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों को इस ‘मेड इन इंडिया’ डिजिटल प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त Public App स्थानीय स्तर पर सूचना के आदान-प्रदान का एक प्रभावी और विश्वसनीय माध्यम है। इसके जरिए राष्ट्रीय, राज्य, जिला और तहसील स्तर की जानकारी स्थानीय भाषाओं में आसानी से आमजन तक पहुँचाई जा सकती है। साथ ही यह प्लेटफॉर्म शासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर पारदर्शिता और जन-भागीदारी को भी मजबूत करता है।
उन्होंने जानकारी दी कि पंचायती राज मंत्रालय द्वारा ऐप पर दो आधिकारिक अकाउंट— @ministryofpanchayatiraj और @mpmdmopr (मेरी पंचायत मेरी धरोहर) संचालित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से योजनाओं, गतिविधियों और उपलब्धियों की नियमित जानकारी साझा की जा रही है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी विभाग अपने कार्यों, योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों और लाभार्थियों की सफलता की कहानियों को Public App पर नियमित रूप से अपलोड करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक प्रमाणिक जानकारी समय पर पहुँच सके।
उन्होंने कहा कि यह पहल डिजिटल गवर्नेंस को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे योजनाओं की पहुँच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित होगी और विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व को बढ़ावा मिलेगा जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं आम नागरिकों से अपील की कि वे Public App से जुड़कर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और दूसरों को भी इसके उपयोग के लिए प्रेरित करें, ताकि तकनीक के माध्यम से जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुँच सके।।

error: Content is protected !!
Call Now Button