ऊधम सिंह नगर

चम्पावत बना नंबर-1, बीस सूत्रीय कार्यक्रम में लगातार आठ माह से अव्वल

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

जनपद चम्पावत ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में एक बार फिर प्रदेश में अपना दबदबा कायम रखते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि चम्पावत लगातार आठ माह से राज्य में नंबर-1 बना हुआ है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में जिले ने दिसंबर माह की रैंकिंग सहित जुलाई से फरवरी तक लगातार शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्तकीर्ति तिवाbरी के अनुसार, जनपद ने कुल 40 रैंकिंग मदों में से 39 में ‘A’ और 1 में ‘B’ श्रेणी प्राप्त की है। किसी भी मद में ‘C’ या ‘D’ श्रेणी न होना योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को दर्शाता है।

चम्पावत ने 123 में से 122 अंक हासिल कर 99.19 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की। वहीं बागेश्वर 97.44 प्रतिशत के साथ दूसरे और पिथौरागढ़ 95.73 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि लक्ष्य सिर्फ रैंकिंग में शीर्ष पर रहना नहीं, बल्कि सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने आगे भी इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन को बनाए रखने और कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए।।

error: Content is protected !!
Call Now Button