ऊधम सिंह नगर

चम्पावत में 28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर’, एक घंटे बंद रहेंगी गैर-जरूरी लाइटें

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

चम्पावत। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद चम्पावत में 28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर (Earth Hour)’ मनाया जाएगा। इस दौरान रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक नागरिकों से गैर-जरूरी लाइटें और विद्युत उपकरण बंद रखने की अपील की गई है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जनपदवासियों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि ऊर्जा संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि ‘अर्थ ऑवर’ केवल एक प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी को दर्शाने का अवसर है।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें और अधिकारियों-कर्मचारियों को जागरूक करते हुए निर्धारित समय पर ‘अर्थ ऑवर’ का अनुपालन कराएं।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे इस पहल में शामिल होकर ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।।

error: Content is protected !!
Call Now Button