ऊधम सिंह नगर

एसएसपी अजय गणपति का किच्छा कोतवाली पर औचक निरीक्षण, जनसंवाद में सुनीं समस्याएं

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

ऊधम सिंह नगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने गुरुवार को किच्छा कोतवाली का औचक निरीक्षण कर पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं, अभिलेखों के रख-रखाव और जन शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कोतवाली कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात और मेस का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और सरकारी अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। साथ ही शस्त्रों के सुरक्षित रखरखाव को लेकर भी सख्ती बरतने को कहा एसएसपी ने कोतवाली में तैनात विवेचकों का ओआर (ऑर्डरली रूम) लेकर लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का निस्तारण साक्ष्यों के आधार पर पारदर्शी, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध किया जाए। गंभीर मामलों को प्राथमिकता देने और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।निरीक्षण के बाद आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने नशे की बढ़ती समस्या, यातायात व्यवस्था और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे उठाए। एसएसपी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए।

इस मौके पर एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि विवेचना में पारदर्शिता और निष्पक्षता पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल दें, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा।।

error: Content is protected !!
Call Now Button