Sunday, August 9, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

सिडकुल क्षेत्र में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, 21 वाहनों के चालान, 8 सीज

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार परिवहन विभाग की रुद्रपुर टीम ने सिडकुल रुद्रपुर, किच्छा, खटीमा और सितारगंज क्षेत्रों में देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान 25 व 26 मार्च को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री नवीन सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 21 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 8 वाहनों को सीज किया गया।सीज किए गए वाहनों का विवरण:
3 ट्रैक्टर-ट्रॉली – बिना फिटनेस, बिना टैक्स, ओवरलोड व व्यावसायिक उपयोग में
4 ओवरलोड वाहन – ड्राइविंग लाइसेंस के अभाव सहित
इनमें 2 भूसी से लदे बड़े वाहन
1 ओवर हाइट भूसी वाहन
1 खनन सामग्री से भरा भारी वाहन
1 अन्य वाहन – बिना फिटनेस व बिना टैक्स
इसके अतिरिक्त अन्य कई वाहनों के खिलाफ बिना टैक्स, प्रदूषण प्रमाण पत्र न होने व अन्य नियम उल्लंघनों में चालान की कार्रवाई की गई।

अधिकारी की अपील:
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री नवीन सिंह ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे बिना फिटनेस, बिना टैक्स, ओवरलोडिंग जैसे नियमों का उल्लंघन न करें और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।

अभियान में शामिल टीम:
इस प्रवर्तन अभियान में परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सुप्याल, सहायक निरीक्षक महेंद्र सिंह बोरा, गणेश जोशी, देवेंद्र सिंह, परिवहन आरक्षी रवि, डिंपल सिंह, गौरव सिंह एवं चालक पूरन सिंह बिष्ट शामिल रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button