ऊधम सिंह नगर

चम्पावत: UPSC में 69वीं रैंक पाने वाले अनुज पंत का हुआ सम्मान, जिलाधिकारी ने दी बधाई

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

जनपद चम्पावत के छुलापे गांव के होनहार युवा अनुज पंत ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 69वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने उन्हें जिलाधिकारी आवास पर सम्मानित किया।सम्मान समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने अनुज पंत की सफलता को जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य युवाओं को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने अनुज को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करते हुए समाज और राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अनुज पंत के माता-पिता, श्रीमती मीना पंत और श्री दिनेश चंद्र पंत को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि अनुज की सफलता में उनके परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में अनुज की बुआ, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी, ग्राम प्रधान सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button