Sunday, August 9, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

चम्पावत में 2 अप्रैल को भव्य रोजगार मेला, 2000 पदों पर सीधी भर्ती का अवसर

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

चम्पावत। जनपद के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर आने वाला है। जिला प्रशासन की ओर से 02 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को लोहाघाट में एक दिवसीय भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में आयोजित होगा, जहां लगभग 2000 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार आयोजित इस रोजगार मेले में 08 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें हेता ऑरगेनिक, पुखराज हेल्थकेयर, क्वैस क्रॉप, जेबीएम ग्रुप, गणेश प्रा.लि., नील मैटल, सनसेरा और स्पार्क मिंडा यूवा शक्ति फाउंडेशन प्रमुख हैं। इन कंपनियों के एचआर प्रतिनिधि अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से करेंगे।

जिला सेवायोजन अधिकारी आर.के. पंत ने बताया कि मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक और बी.टेक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 10,000 से 25,000 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा।

चयनित युवाओं को चम्पावत के साथ-साथ पंतनगर, रुद्रपुर, नोएडा और हरियाणा जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे।

प्रशासन की ओर से अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रतियां, अद्यतन बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ 2 अप्रैल को सुबह 10 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचें। मेले में भाग लेने के लिए नेशनल करियर सर्विस पोर्टल (www.ncs.gov.in⁠�) पर पंजीकरण अनिवार्य होगा। साथ ही, अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 05965-297303, 7830860575 और 8445855555 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने युवाओं से अपील की है कि वे इस रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग कर अपने भविष्य को संवारने का अवसर प्राप्त करें।।

error: Content is protected !!
Call Now Button