मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर बड़ा कदम: टनकपुर में मीडिया सेंटर हेतु ₹14.24 करोड़ स्वीकृत टनकपुर को विकास की सौगात: मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस व कम्युनिटी हॉल निर्माण के लिए ₹01 करोड़ की प्रथम किश्त जारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर बड़ा कदम: टनकपुर में मीडिया सेंटर हेतु ₹14.24 करोड़ स्वीकृत
टनकपुर को विकास की सौगात: मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस व कम्युनिटी हॉल निर्माण के लिए ₹01 करोड़ की प्रथम किश्त जारी
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद चम्पावत के टनकपुर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास हेतु की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारने की दिशा में शासन द्वारा महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री की घोषणा संख्या – 351/2022 एवं 39/2023 के अंतर्गत टनकपुर में आधुनिक मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस तथा कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्य को गति देने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रथम किश्त के रूप में ₹01 करोड़ की धनराशि को वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। कुल परियोजना लागत ₹14.24 करोड़ निर्धारित की गई है।
प्रस्तावित मीडिया सेंटर के निर्माण से पत्रकारों को आधुनिक कार्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे सूचना के आदान-प्रदान में तेजी और प्रभावशीलता आएगी। वहीं गेस्ट हाउस एवं कम्युनिटी हॉल के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को सामाजिक आयोजनों हेतु बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी तथा बाहरी आगंतुकों के लिए ठहरने की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित हो सकेगी।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया है कि शासन द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनसामान्य को इन सुविधाओं का लाभ शीघ्र प्राप्त हो सके।।

