Wednesday, September 23, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

टनकपुर शारदा घाट पर बड़ा हादसा टला, पीएसी जवानों ने 4 लोगों की बचाई जान

रूद्रपुर। शारदा घाट पर रविवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब 31वीं वाहिनी पीएसी के बचाव दल (ई दल) ने तत्परता दिखाते हुए नदी में डूब रहे चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
ड्यूटी पर तैनात पीएसी जवानों ने शारदा नदी में स्नान कर रहे यात्रियों को अचानक डूबते देखा, जिसके बाद बिना देर किए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जवानों की मुस्तैदी और सूझबूझ के चलते सभी को सकुशल बचा लिया गया।

बचाए गए लोगों के नाम इस प्रकार हैं—
देवांश श्रीवास्तव (14 वर्ष), पुत्र बसंत श्रीवास्तव
प्रमोद कुमार (29 वर्ष), पुत्र उदयमान, निवासी गोंडा
बृजेश मौर्य (13 वर्ष), पुत्र भानु प्रताप मौर्य, ग्राम सेंधा, पोस्ट भमोरा, तहसील वाला, जिला बरेली
लक्ष्य गुप्ता (17 वर्ष), पुत्र सुनील गुप्ता, ओल्ड सिटी बरेली
रेस्क्यू टीम में शामिल कर्मचारी—
हेड कांस्टेबल अनिल कुमार
कांस्टेबल 623 अमित कुमार
कांस्टेबल 390 विजय सिंह
कांस्टेबल 432 विशाल बगड़वाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पीएसी टीम की बहादुरी और त्वरित कार्रवाई की सराहना की। समय रहते किए गए इस रेस्क्यू से चार परिवारों में खुशी का माहौल है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button