Sunday, August 9, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

चौखाम बाबा मंदिर में जिलाधिकारी का दौरा, संस्कृति संवर्धन किट वितरित—नशा मुक्ति पर जोर

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

गुमदेश चमदेवल स्थित प्रसिद्ध श्री चौखाम बाबा मंदिर में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने “मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल – कला, परंपरा और पहचान” के तहत संस्कृति संवर्धन किट वितरित की यह कार्यक्रम पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपद की सुख-समृद्धि, शांति और सतत विकास की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्थानीय जनप्रतिनिधियों व मंदिर समिति के सदस्यों से चर्चा की।इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने मंदिर सौंदर्यीकरण, पार्किंग सुविधा, सड़क सुधार, बस्कुनी क्षेत्र में पुस्तकालय स्थापना और सोलर लाइट व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं रखीं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इन मांगों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए कार्यक्रम में मौजूद संत-महात्माओं और समिति प्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाजहित में एक सकारात्मक कदम बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि इस पहल के अंतर्गत जनपद के धार्मिक, शैक्षिक और सामुदायिक संस्थानों को संस्कृति संवर्धन किट दी जा रही हैं। इन किटों में धार्मिक-सांस्कृतिक साहित्य, पारंपरिक वाद्य यंत्र और नशा मुक्ति से जुड़ी जागरूकता सामग्री शामिल है। इसका उद्देश्य युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।
इस अवसर पर मोहित पाठक, शंकर दत्त पांडे, लक्ष्मण सिंह, राहुल सिंह धामी सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button