कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार ग्राम आगमन पर प्रदीप बत्रा का भव्य स्वागत
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रूद्रपुर। मुंजाल आवास पर हाल ही में कैबिनेट मंत्री बने प्रदीप बत्रा के प्रथम आगमन पर एक भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साह, उल्लास और जनसमर्थन से सराबोर रहा।
स्वागत के दौरान बत्रा को पारंपरिक भारतीय रीति-रिवाजों के अनुसार फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उन्हें लड्डुओं से तौलने की विशेष परंपरा रही, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इस अनूठे आयोजन ने समारोह को और अधिक यादगार बना दिया।
अपने संबोधन में बत्रा ने भावुक होते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक सभा है, जिसे वे जीवनभर याद रखेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का प्रेम और विश्वास उनके लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है, और वे प्रदेश के विकास व जनसेवा के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे।
उन्होंने आगे कहा, “मेरा मुंजाल से गहरा और आत्मीय संबंध रहा है। शायद यही कारण है कि शपथ ग्रहण के दूसरे ही दिन मैं आप सभी के बीच उपस्थित हुआ हूं। व्यवसाय से जुड़े होने के बावजूद मेरी प्राथमिकता हमेशा जनसेवा रही है और आगे भी रहेगी।”
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भी बत्रा के नेतृत्व, कार्यशैली और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मंत्री बनने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
पंजाबी समाज के प्रतिनिधि को कैबिनेट में स्थान मिलना मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार की सर्वसमावेशी और संतुलित सोच को दर्शाता है। यह इस बात का संकेत है कि सरकार सभी वर्गों और समुदायों को साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है। अंत में उपस्थित लोगों ने बत्रा को उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के विकास में उनके नेतृत्व पर भरोसा।।

