रुद्रपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, नए मंत्रिमंडल में विधायकों को मिली जगह पर खुशी
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। भाजपा सरकार के नए मंत्रिमंडल में क्षेत्र के पांच विधायकों—मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, राम सिंह केड़ा, खजान दास और भरत सिंह चौधरी को शामिल किए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में शनि देव मंदिर, खेड़ा में मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दीं और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।
चुघ ने कहा कि भाजपा सरकार ने संतुलित तरीके से हर वर्ग के प्रतिनिधियों को मंत्रिमंडल में स्थान दिया है, जो सराहनीय कदम है। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि ब्राह्मण समाज सरकार के इस निर्णय का स्वागत करता है।
उन्होंने मदन कौशिक को जमीन से जुड़ा और अनुभवी नेता बताते हुए कहा कि वे कार्यकर्ताओं की भावनाओं को भली-भांति समझते हैं। पूर्व में कैबिनेट मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रह चुके कौशिक के अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा, जिससे पार्टी और मजबूत होगी।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नए मंत्रिमंडल के गठन से प्रदेश में विकास के नए रास्ते खुलेंगे और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और मजबूती के साथ उभरेगी।
इस दौरान मुकेश वशिष्ठ, नितिन कोशिक सहित कई कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लिए गए इस निर्णय से ब्राह्मण समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है और भविष्य में भी भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
कार्यक्रम में विश्वनाथ शर्मा, संजीव शर्मा, देव मेनन, देवेंद्र चतुर्वेदी, संदीप मिश्रा, इंद्रेश मिश्रा, सुनील शर्मा, विनय दीक्षित, आशुतोष शर्मा, नवीन नैनवाल, टीवी भट्ट, अमित शर्मा, कमल सक्सेना, शिवपाल ढाली, अमित गौड़ सहित कई लोग मौजूद रहे।।

