रुद्रपुर में 43 मदिरा दुकानों का लॉटरी से आवंटन, 257 आवेदनों में हुई प्रतिस्पर्धा
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशन में शुक्रवार को जिला सभागार में मदिरा दुकानों का आवंटन लॉटरी पद्धति से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी अधिकारी/उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय ने की। इस दौरान 24 देशी और 19 विदेशी मदिरा सहित कुल 43 दुकानों का आवंटन किया गया।
जानकारी के अनुसार, मदिरा दुकानों के लिए कुल 257 आवेदन प्राप्त हुए थे। जनपद में कुल 152 मदिरा दुकानों में से 132 दुकानों का पहले ही नवीनीकरण किया जा चुका है, जबकि शेष 20 पुरानी और 23 नई दुकानों का आवंटन शुक्रवार को किया गया।
विदेशी मदिरा दुकानों का आवंटन
विदेशी मदिरा की 7 दुकानों में एक-एक आवेदन आने के कारण सीधे आवंटन किया गया। इनमें टनकपुर रोड खटीमा (कमला जोशी), सिसैया सितारगंज (गोविंद सिंह मेहता), छोई रोड (पुष्पा कश्यप), धीमरखेड़ा (सिंगारा सिंह), पिपलिया धौराडाम रोड (अमरू निशा), नादेही (अंशिका कंडवाल) और सुनपहर (वंशीधर मिश्रा) शामिल हैं।
अन्य दुकानों में किच्छा रोड सितारगंज पर 3 आवेदनों में से नवजोत सिंह, चैती चौराहा पर 26 आवेदनों में से अर्जुन सिंह खोलिया, रम्पुरा में 13 आवेदनों में से मानसी बत्रा और रामराज रोड मंडी गेट बाजपुर में सर्वाधिक 62 आवेदनों के बीच लॉटरी से प्रकाश चन्द्र पाण्डे को आवंटन मिला।
देशी मदिरा दुकानों का आवंटन
देशी मदिरा की 11 दुकानों में एकल आवेदन होने पर सीधे आवंटन किया गया। वहीं अन्य दुकानों में लॉटरी के माध्यम से आवंटन हुआ। प्रमुख आवंटनों में मानपुर रोड से सावित्री देवी, अनाज मंडी काशीपुर से रूपेश कुमार, मलसागिरधर क्षेत्र से लोकेश कुमार सक्सेना, जाफरपुर से मानसी बत्रा और छिनकी किच्छा से रामअयोध्या को दुकानें मिलीं।
इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर प्राप्त आवेदनों के आधार पर लॉटरी के जरिए आवंटन प्रक्रिया पूरी की गई कार्यक्रम के दौरान प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्र बिष्ट, आवेदकगण और विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।।

