रुद्रपुर में पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड, अनुशासन व फिटनेस पर जोर
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के निर्देशन में शुक्रवार को पुलिस लाइन रुद्रपुर में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड में पुलिस बल के सभी अधिकारी व कर्मचारी पूर्ण अनुशासन, एकरूपता और उत्साह के साथ शामिल हुए और बेहतर प्रदर्शन किया।
परेड का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता के साथ-साथ मानसिक सुदृढ़ता और टीम भावना को मजबूत करना रहा। इस दौरान ड्रिल, शारीरिक व्यायाम और विभिन्न अनुशासनात्मक गतिविधियों का अभ्यास कराया गया, जिससे पुलिस बल की कार्यकुशलता और तत्परता में वृद्धि हो सके।
अधिकारियों ने बताया कि नियमित परेड से पुलिसकर्मियों में आत्मविश्वास, सहनशक्ति और कार्य क्षमता का विकास होता है, जो ड्यूटी के दौरान प्रभावी पुलिसिंग में सहायक साबित होता है।
इस अवसर पर एसएसपी अजय गणपति ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को शारीरिक रूप से फिट, मानसिक रूप से सतर्क और अनुशासित रहकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने टीम भावना को मजबूत करते हुए बेहतर पुलिसिंग के लिए निरंतर अभ्यास पर जोर दिया।।

