ऊधम सिंह नगर

“मेरी मईया ने कैसी सौगात दे दी, जागरण के लिए सारी रात दे दी” चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन माता की चौकी में भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु, भजनों पर झूमे भक्त

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर श्री नीलकंठ धाम मंदिर के तत्वाधान में गंगापुर रोड स्थित नंद विहार कॉलोनी के बाबा राम थम्मन मंदिर में भव्य माता की चौकी एवं दरबार का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर महामाई और बाबा का गुणगान किया तथा भक्ति में सराबोर होकर देर रात तक भजनों पर झूमते रहे।कार्यक्रम की शुरुआत प्रथम नवरात्र के अवसर पर नंद विहार निवासी महेंद्र छाबड़ा परिवार द्वारा ज्योत प्रज्वलित कर की गई। इसके उपरांत श्री गणेश वंदना, श्रीराम स्तुति, हनुमान चालीसा तथा श्री बालाजी महाराज, भैरवनाथ और प्रेतराज की आरती के साथ दरबार का शुभारंभ हुआ। भजन संध्या के दौरान माता रानी, भोलेनाथ और बालाजी महाराज के मधुर भजनों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।

भजन गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। विनीत अरोड़ा ने हे दुख भंजन मारुति नंदन व इक तू सच्ची सरकार माँ झंडेया वाली जैसे भजन प्रस्तुत किए। सुमित वार्ष्णेय ने जागरण के लिए सारी रात दे दी, वंशिका मनोचा ने काली मेरी माँ पटियाले विच रहंदी आ और गुड्डू लहरी ने छम्म-छम्म नाचे देखो वीर हनुमाना जैसे भजनों से समां बांधा। वहीं पवन खनिजों ने बम भोले बम व ॐ नमः शिवाय की प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
दरबार के दौरान महंत विकास शर्मा पर भोले बाबा, माता रानी और बालाजी महाराज की कृपा प्रकट होने पर श्रद्धालुओं ने उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

इस अवसर पर महेंद्र छाबड़ा, जगदीश बठला, विनीत जैन,विवेक दीप सिंह, सचिन खुराना, करुण गुप्ता, पम्मी सुखीजा, शिवांश सुखीजा, पारस चुघ, चिराग कालरा, सुरेंद्र शर्मा,हरवेश मनोचा, संदीप मनोचा, ललित नारंग, दीपक शर्मा, राजीव मनोचा, पवन खनिजों, पवन रंगीला, मोहित अरोड़ा, विजय तोमर, अनुज पाठक, रोहित मदान, मुकेश शर्मा, अमन खुराना, राघव बठला, गौरव खुराना, सोनू, संदीप वाल्मीकि, मुकेश भटनागर, काशीराम, रविंद्र वार्ष्णेय, मीना वार्ष्णेय, यशी वार्ष्णेय, सीमा नारंग, संगीता बठला, सिमरन बठला, कंचन नारंग, वृंदा चुघ, पूनम मदान, नीलू खुराना, गीता शर्मा, भूमिका शर्मा, सुमन मनोचा, अनीता मनोचा, विमला, रेशू सक्सेना, श्वेता, नेहा अरोड़ा, प्रिया मनोचा, मोना खुराना, राजेंद्र कौर, इंद्रजीत कौर, मुस्कान खनिजों, सीमा रानी, रामबेटी, चिका शर्मा सहित सैकड़ों भक्त महिलाएं उपस्थित रहीं।।

error: Content is protected !!
Call Now Button