Sunday, August 9, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में रम्पुरा क्षेत्र में खुलेगी नई शराब की दुकान, आबकारी विभाग ने मांगे आवेदन

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में शराब दुकानों के आवंटन को लेकर आबकारी विभाग ने नई अधिसूचना जारी की है। इसके तहत रुद्रपुर के रम्पुरा क्षेत्र में इस बार पहली बार शराब की दुकान खोली जाएगी। विभाग ने इच्छुक आवेदकों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं।

यह आवंटन उत्तराखण्ड सरकार की त्रिवर्षीय आबकारी नीति के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 और 2027-28 के लिए किया जाएगा। जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय के अनुसार, जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में देशी और विदेशी मदिरा दुकानों का आवंटन किया जाना है।इन क्षेत्रों में सितारगंज, किच्छा, बाजपुर, खटीमा और काशीपुर सहित कई स्थान शामिल हैं, जहां नई दुकानों के लाइसेंस जारी किए जाएंगे। खास तौर पर रम्पुरा (रुद्रपुर) को इस बार सूची में शामिल किया गया है।

दुकानों का आवंटन लॉटरी प्रणाली, प्रथम आवक-प्रथम पावक और अधिकतम बोली के आधार पर किया जाएगा। पहले चरण की लॉटरी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 और 19 मार्च निर्धारित की गई है, जबकि लॉटरी का आयोजन 20 मार्च को किया जाएगा। इसके बाद शेष दुकानों के लिए 22 मार्च से द्वितीय चरण की प्रक्रिया शुरू होगी।

आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ शपथ पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र और पिछले दो वर्षों का आयकर रिटर्न जमा करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा 65 हजार रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क और निर्धारित धरोहर राशि (ईएमडी) बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करनी होगी।

जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्र सिंह बिष्ट के अनुसार, अलग-अलग दुकानों के लिए न्यूनतम आय की शर्तें भी निर्धारित की गई हैं। अधिक राजस्व वाली दुकानों के लिए उच्च आय प्रमाण आवश्यक होगा। उन्होंने बताया कि दुकानों के आवंटन का अंतिम निर्णय आबकारी आयुक्त स्तर पर लिया जाएगा।

विभाग का अनुमान है कि इन दुकानों से वित्तीय वर्ष 2026-27 और 2027-28 के दौरान करीब 73.44 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।।

error: Content is protected !!
Call Now Button