Sunday, August 9, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

गेहूं खरीद को लेकर प्रशासन सख्त, केंद्रों पर सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रूद्रपुर। जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन सभागार में आगामी 1 अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं खरीद को लेकर किसान प्रतिनिधियों, राइस मिलर्स एवं संबंधित क्रय एजेंसियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने सभी क्रय एजेंसियों को निर्देश दिए कि गेहूं क्रय केंद्रों पर सभी मूलभूत सुविधाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक क्रय केंद्र पर व्हाट्सएप नंबर प्रदर्शित किया जाएगा, जिस पर किसान अपनी समस्याएं मैसेज या वीडियो के माध्यम से दर्ज करा सकेंगे। प्रशासन द्वारा इन शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 108 क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिनमें खाद्य विभाग के 18, सहकारिता विभाग के 51, उत्तराखंड उपभोक्ता सहकारी संघ के 7, एनसीसीएफ के 15 तथा पीसीयू के 17 तोल कांटे लगाए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।

अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में वारदाना उपलब्ध कराया जाए, जिससे खरीद प्रक्रिया में कोई बाधा न हो। साथ ही, सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से समय पर पूर्ण किए जाएं तथा तोल कांटों का परीक्षण कर उन्हें निर्धारित स्थानों पर स्थापित किया जाए।
उन्होंने कहा कि क्रय केंद्रों पर तैनात कर्मचारियों को पूर्व में ही प्रशिक्षण एवं आवश्यक जानकारी दी जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, सभी केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, शौचालय एवं विद्युत जैसी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में आरएफसी सीएस मर्तोलिया, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीके यादव सहित मंडी सचिव, यूसीएफ, एनसीसीएफ, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, उत्तराखंड उपभोक्ता सहकारी संघ के अधिकारी, किसान संगठन एवं राइस मिलर्स उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button