Thursday, September 24, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

किच्छा-लालपुर क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों का खेल जारी, कार्रवाई के बाद भी नहीं थम रही प्लाटिंग

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

उधम सिंह नगर। जनपद के किच्छा-लालपुर क्षेत्र के पास स्थित रमेशपुर गांव के आसपास अवैध कॉलोनियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्राधिकरण द्वारा लगातार चालानी कार्रवाई और सख्त निर्देशों के बावजूद अवैध कॉलोनाइजर बेखौफ होकर प्लाटिंग कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि पूर्व में विकास प्राधिकरण ने कई अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए थे और कुछ स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की गई थी। इसके साथ ही विद्युत विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि किसी भी अवैध कॉलोनी में बिजली कनेक्शन या लाइन नहीं डाली जाएगी।इसके बावजूद जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों में लगातार विद्युत खंभे लगाए जा रहे हैं, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि कहीं न कहीं “सेटिंग-गेटिंग” का खेल चल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना मिलीभगत के इस तरह की गतिविधियां संभव नहीं हैं।गौरतलब है कि अवैध कॉलोनियों के चलते न केवल राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि भविष्य में यहां रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव का भी सामना करना पड़ सकता है। बिना नक्शा पास कराए और बिना मानकों के विकसित हो रही इन कॉलोनियों से शहरी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, जिन अधिकारियों की लापरवाही या संलिप्तता सामने आए, उनके खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएं।अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस अवैध खेल पर कब तक प्रभावी रोक लगा पाता है या फिर यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा।।

error: Content is protected !!
Call Now Button