बाराकोट में आज आयोजित होगा ‘तहसील दिवस’, डीएम मनीष कुमार सुनेंगे जनसमस्याएं
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
बाराकोट। जनमानस की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से मंगलवार को तहसील बाराकोट के सभागार में ‘तहसील दिवस’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी मनीष कुमार करेंगे।
तहसील दिवस का आयोजन प्रातः 11:00 बजे से तहसील सभागार में होगा, जहां जिलाधिकारी स्वयं उपस्थित होकर आम जनता की समस्याओं को सुनेंगे और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
इस अवसर पर राजस्व, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण तथा पुलिस विभाग सहित सभी प्रमुख विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखें और उनका समाधान प्राप्त करें।।

