किच्छा–नगला मार्ग से अटरिया रोड होते हुए रुद्रपुर तक 22 करोड़ की सड़क को मिली स्वीकृति, ग्रामीणों ने किया पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का स्वागत
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
किच्छा। जनपद उधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं को पूरा करते हुए विभिन्न परियोजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रदेश सरकार द्वारा सड़क, शिक्षा और बुनियादी ढांचे से जुड़े अनेक विकास कार्यों को समय-समय पर मंजूरी दी जा रही है। इसी क्रम में किच्छा–नगला मार्ग से अटरिया रोड होते हुए रुद्रपुर तक लगभग 8.5 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 22 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
इस उपलब्धि पर आनंदपुर शिव धाम कॉलोनी में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में पूर्व विधायक Rajesh Shukla का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और नगला, शांतिपुरी, किच्छा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का किच्छा क्षेत्र के प्रति विशेष लगाव है। यही कारण है कि क्षेत्र के विकास के लिए की गई घोषणाओं पर शीघ्र वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए उनका प्रयास लगातार जारी रहेगा और किच्छा का विकास किसी भी स्थिति में रुकने नहीं दिया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रधान संघ अध्यक्ष व ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजेश शुक्ला क्षेत्र की जनता के सच्चे हितैषी हैं। उनके प्रयासों के कारण ही इस महत्वपूर्ण जीवनरेखा मार्ग के निर्माण की स्वीकृति मिल सकी है, जिससे हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा
उन्होंने कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय व्यापार, शिक्षा तथा अन्य विकास गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी कार्यक्रम को वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार पांडे, ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र गौतम और वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी ने किया।
इस अवसर पर अजीत सिंह, डी.एन. यादव, देव नारायण शर्मा, रमी गुप्ता, रिकू सिंह, आकाश गुप्ता, तुलसी विष्ट, दीपा पुनेठा, दुर्गावती देवी, दीपा शर्मा, अंगद यादव, राजेंद्र सिंह, नंदलाल चौबे, राजेश यादव, पारस गुप्ता, अशोक गुप्ता, सचिन शर्मा, हरिकिशोर, अखिलेश यादव, सोनी श्रीवास्तव, ओम प्रकाश, शशी उपाध्याय, डब्ल्यू शाही, दीपक मिश्रा, महावीर, चिन्टू वर्मा, महेंद्र सिंह, रामराज यादव, धर्मेंद्र, ललिता यादव, मनीष गुप्ता, अंकित पाठक, वकील, विश्वनाथ, कृष्णा कान्हा तिवारी, सुधीर शाही, नीरज द्विवेदी, धरमपाल, सौरभ सिंह, धरम सिंह यादव, गोरख सिंह सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।।

