Monday, September 14, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर–गदरपुर में घरेलू गैस की अवैध रीफिलिंग पर कार्रवाई, 31 सिलेंडर बरामद

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

ऊधमसिंह नगर। जनपद में घरेलू गैस के अवैध भंडारण और रीफिलिंग के खिलाफ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की प्रवर्तन टीम ने कार्रवाई करते हुए कुल 31 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी विनोद चन्द्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते चार दिनों में जिले में गैस से जुड़े मामलों में लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया गया।

11 मार्च 2026 को रुद्रपुर तहसील के ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में छापेमारी की गई, जहां से 19 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए इसके अलावा 12 मार्च 2026 को गदरपुर तहसील क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान 12 गैस सिलेंडर, एक कांटा (तौल मशीन) और दो रीफिलिंग किट बरामद की गईं। इस मामले में बालक राम पुत्र रामकिशन, निवासी रामजीवनपुर, तहसील गदरपुर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम (EC Act) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण और रीफिलिंग पूरी तरह प्रतिबंधित है। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।।

error: Content is protected !!
Call Now Button