घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर अमित नारंग ने जिला पूर्ति अधिकारी से की भेंट
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर आ रही समस्याओं के संबंध में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग ने जिला पूर्ति अधिकारी विनोद तिवारी से भेंट कर चर्चा की। इस दौरान नारंग ने बताया कि वर्तमान समय में क्षेत्र की जनता को घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध होने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिसका शीघ्र समाधान किया जाना आवश्यक है।
अमित नारंग ने कहा कि गैस सिलेंडर जैसी आवश्यक वस्तु की उपलब्धता में किसी प्रकार की बाधा नहीं होनी चाहिए और संबंधित विभाग को इस दिशा में तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
इस पर जिला पूर्ति अधिकारी विनोद तिवारी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि विभाग के पास घरेलू गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी नहीं है। यदि कहीं किसी उपभोक्ता को दिक्कत आ रही है तो उसका शीघ्र निराकरण किया जा रहा है।
नारंग ने जिला पूर्ति अधिकारी से आग्रह किया कि आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विभाग तत्परता के साथ कार्य करे।।

