नवनियुक्त युवा मोर्चा पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के सम्मान में भाजपा जिला कार्यालय रुद्रपुर में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में किया गया, जिसमें संगठन से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम् गीत एवं स्वागत भाषण के साथ हुई। इसके बाद नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों का माल्यार्पण कर तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा धीरेन्द्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु शुक्ला, कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सह कार्यालय मंत्री सुरेंद्र चौधरी, मीडिया संयोजक विजय तोमर, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गेहलोत, युवा मोर्चा जिला महामंत्री शशांक वर्मा और विशाल चौहान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।।

