ऊधम सिंह नगर

गैरसैंण सत्र के दौरान विधायक शिव अरोरा ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, मोदी मैदान में इंडोर-आउटडोर स्टेडियम निर्माण जल्द शुरू होगा

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। गैरसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान शिव अरोरा ने पुष्कर सिंह धामीi से मुलाकात कर रुद्रपुर के मोदी मैदान में प्रस्तावित इंडोर-आउटडोर खेल स्टेडियम के निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने की मांग की। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखित पत्र भी सौंपा।विधायक शिव अरोरा ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 678/2023 के अंतर्गत आवास विभाग और खेल विभाग की योजना में मोदी मैदान में बच्चों और युवाओं के लिए आधुनिक खेल स्टेडियम बनाए जाने का प्रस्ताव शामिल है। इस परियोजना के पहले चरण के लिए जिला विकास प्राधिकरण द्वारा लगभग 20 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है।

उन्होंने कहा कि रुद्रपुर को प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कहा जाता है और यहां तेजी से आबादी बढ़ रही है। वर्तमान में मनोज सरकार स्टेडियम में जिला और राज्य स्तरीय खेल गतिविधियां लगातार आयोजित होती रहती हैं, जिससे स्थानीय बच्चों के लिए नियमित खेल अभ्यास हेतु पर्याप्त मैदान उपलब्ध नहीं है।विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में हाल ही में राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन हुआ, जो दर्शाता है कि राज्य सरकार खेल भावना और खिलाड़ियों के विकास को लेकर गंभीर है। ऐसे में मोदी मैदान में इंडोर-आउटडोर स्टेडियम का निर्माण क्षेत्र के युवाओं और बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी है।

इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक को आश्वस्त किया कि परियोजना के लिए जल्द धनराशि जारी कर टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी और पहले चरण का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा।।

error: Content is protected !!
Call Now Button