Monday, September 14, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

रूद्रपुर में विश्व प्लम्बर दिवस पर उत्कृष्ट कर्मियों का सम्मान

रिपोर्ट। साजिया/टुडे हिंदुस्तान 

रूद्रपुर। जल महोत्सव 2026 (8 से 22 मार्च) के अंतर्गत बुधवार को जल संस्थान परिसर में विश्व प्लम्बर दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिशासी अभियन्ता इं० तरुण शर्मा, उत्तराखण्ड जल संस्थान ऊधमसिंह नगर ने की।

इस अवसर पर रूद्रपुर क्षेत्र के अंतर्गत जल जीवन मिशन की पेयजल योजनाओं तथा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से उत्कृष्ट कार्य करने वाले नल जल मित्र, प्लम्बर, पम्प ऑपरेटर, सोलर मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फीटर एवं रख-रखाव कार्यों में लगे कर्मियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में इन तकनीकी कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इनके समर्पित कार्य से आम जनता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है।

इस दौरान जल जीवन मिशन के अंतर्गत परियोजना प्रबंधक (वित्त) सहित उत्तराखण्ड जल संस्थान एवं उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अधिकारी भी उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button