ऊधम सिंह नगर

ऊधम सिंह नगर में आबकारी विभाग का बड़ा अभियान: 5 भट्टियां तोड़ीं, 170 लीटर कच्ची शराब बरामद

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में अवैध मदिरा निर्माण और तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की यह अभियान उत्तराखंड के आबकारी आयुक्त तथा उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी के निर्देश पर संचालित किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध शराब बनाने वाले अड्डों को ध्वस्त किया गया।कार्रवाई के दौरान विभाग की टीमों ने 05 अवैध भट्टियां तोड़ीं, 170 लीटर कच्ची शराब बरामद की तथा मौके पर ही लगभग 11800 किलोग्राम लहन नष्ट किया।

बाजपुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई
अपराध निरोध क्षेत्र-4 Bajpur की टीम ने ग्राम बन्नाखेड़ा, इटव्वा और गजरौला में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 03 अवैध भट्टियों को नष्ट किया, करीब 8000 किलो लहन नष्ट किया और 80 लीटर कच्ची शराब बरामद की।
सितारगंज क्षेत्र में भी छापेमारी
वहीं अपराध निरोध क्षेत्र-2 Khatima की टीम ने Sitarganj क्षेत्र के बसगर गांव में दबिश दी। इस कार्रवाई में 02 भट्टियां तोड़ी गईं, करीब 3800 किलो लहन नष्ट किया गया और 90 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई इस अभियान में अपराध निरोध क्षेत्र-4 बाजपुर, क्षेत्र-3 Kashipur की आबकारी टीम के साथ-साथ प्रवर्तन दल ऊधम सिंह नगर भी शामिल रहा।
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण और तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।।

error: Content is protected !!
Call Now Button