ऊधम सिंह नगर

चंपावत जिलाधिकारी से कुमायूं युवा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों की शिष्टाचार भेंट, जनहित व विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

चंपावत जिलाधिकारी से कुमायूं युवा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों की शिष्टाचार भेंट, जनहित व विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

रिपोर्ट। साजिया/टुडे हिंदुस्तान 

चंपावत। कुमायूं युवा प्रेस क्लब के केन्द्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार एवं महानगर महामंत्री अभिषेक शर्मा ने चंपावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार से शिष्टाचार भेंट की इस दौरान जिले के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों, पत्रकारिता की भूमिका तथा समाज से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।भेंट के दौरान कुमायूं युवा प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने जिले में चल रहे विकास कार्यों, प्रशासनिक व्यवस्थाओं तथा जनसमस्याओं के समाधान को लेकर जिलाधिकारी से विचार-विमर्श किया साथ ही मीडिया और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर भी चर्चा हुई।

कुमायूं युवा प्रेस क्लब के केन्द्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने चंपावत जिले में जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों और प्रशासनिक पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव आम जनता पर दिखाई दे रहा है।उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकार समाज की आवाज़ होते हैं और मीडिया का दायित्व है कि वह जनसमस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने के साथ-साथ सकारात्मक कार्यों को भी समाज के सामने लाए। कुमायूं युवा प्रेस क्लब हमेशा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने भी पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए कहा कि मीडिया प्रशासन और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रशासन हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देता है और पत्रकारों द्वारा उठाए गए सुझावों व समस्याओं पर गंभीरता से कार्य किया जाता है।भेंट के दौरान आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने तथा भविष्य में भी जनहित के कार्यों में मिलकर योगदान देने पर सहमति व्यक्त की गई यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।।

error: Content is protected !!
Call Now Button