Monday, September 14, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

ऊधम सिंह नगर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध भट्टियां नष्ट – 280 लीटर कच्ची शराब बरामद

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

आबकारी आयुक्त उत्तराखंड और जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने जिले के खटीमा और काशीपुर क्षेत्रों में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया इस कार्रवाई के दौरान जंगलों में संचालित 04 अवैध शराब भट्टियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।छापेमारी के दौरान टीम ने कुल 280 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की, जबकि 9200 किलो लहन (कच्ची शराब बनाने का कच्चा माल) को नष्ट कर दिया गया। इस कार्रवाई में 01 महिला अभियुक्त को गिरफ्तार भी किया गया है।

काशीपुर क्षेत्र में कार्रवाई
आबकारी विभाग की टीम ने काशीपुर क्षेत्र के रमपुरा, कुंडेश्वरी और खाईखेड़ा में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की इस दौरान आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत 03 अभियोग दर्ज किए गए
कार्रवाई के दौरान चरण कौर पत्नी परमजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया टीम ने यहां 02 अवैध भट्टियां नष्ट कर 8000 किलो लहन नष्ट किया तथा 240 लीटर अवैध शराब बरामद की।

खटीमा क्षेत्र में दबिश
वहीं खटीमा क्षेत्र के आलावर्दी गांव के जंगल में आबकारी टीम ने दबिश देकर 02 अवैध भट्टियां नष्ट कीं यहां से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई और 1200 किलो लहन नष्ट किया गया।

आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।।

error: Content is protected !!
Call Now Button