ऊधमसिंहनगर में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार अजय गणपति के सख्त निर्देश पर पंतनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। ऊधमसिंहनगर पुलिस ने 13 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में आरोपी जंग बहादुर उर्फ जंगा (28) को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। डायल 112 से सूचना मिलते ही पंतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की तहरीर पर FIR संख्या 32/2026 धारा 65/351(3)/127 बीएनएस एवं 3/4 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।
एसएसपी अजय गणपति के नेतृत्व में चल रही ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।।

