Saturday, February 28, 2026
ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में 31वीं वाहिनी पीएसी का मासिक सम्मेलन सम्पन्न, 33 मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति वितरित

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर में आज दिनांक 28 फरवरी 2026 को सेनानायक देवेन्द्र पींचा की अध्यक्षता में वाहिनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मासिक सम्मेलन आयोजित किया गया।

सम्मेलन की शुरुआत में सेनानायक द्वारा वाहिनी के पुलिस कार्मिकों के कुल 33 मेधावी बच्चों को पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति वितरित की गई। इस दौरान बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।मासिक सम्मेलन के दौरान जवानों की व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याएं—जैसे अवकाश, आवास, वेतन आदि—सुनकर उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। सेनानायक ने कहा कि जवानों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

इस अवसर पर शिविरपाल राकेश माहरा, दलनायक राधा बिष्ट, आरआई (आरटीसी/केंद्रीय आयुध भंडार) भूपेश पाण्डेय, सूबेदार सैन्य सहायक खुर्शीद अली सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
सम्मेलन का समापन सकारात्मक माहौल में हुआ, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और पारिवारिक कल्याण पर विशेष बल दिया गया।।

error: Content is protected !!
Call Now Button