दुष्कर्म के मामले में तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफतार
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
उधम सिंह नगर के कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में हुए जघन्य गैंगरेप प्रकरण में एसएसपी अजय गणपति ने सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभियुक्त उपचाराधीन है।
पीड़िता ने बताया कि वह अपने देवर के साथ गांधी पार्क में आयोजित सरस मेले से वापस लौट रही थी। रात्रि लगभग 9 बजे मोदी मैदान के पास उसके देवर के परिचित तीन युवक दो मोटरसाइकिलों से आए और उसे ठंडी सड़क क्षेत्र के सुनसान स्थान पर ले जाकर दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी बनाया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में राजा रस्तोगी पुत्र राम निवास रस्तोगी, उम्र 28 वर्ष, विशाल गुप्ता उर्फ बिट्टू पुत्र सरेश चन्द्र गुप्ता, उम्र 25 वर्ष, और करन सिंह पुत्र सतीश सिंह, उम्र 19 वर्ष शामिल हैं। एक अभियुक्त अभय सक्सेना उर्फ चाइना उपचाराधीन है।
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि महिला संबंधी अपराधों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों को कठोरतम दंड दिलाने हेतु सशक्त पैरवी की जाएगी।।

